भिवंडी रिक्षा चालक-मालक संघटना के आंदोलन को मिली सफलता,फैली खुशी।

Date:

■ 11,000 के जुर्माने पर रोक, अब सिर्फ सरकारी नियमों के अनुसार ही लगेगा दंड

मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

यातायात पुलिस द्वारा मनमाना दंड लगाने के विरोध में लिए गए आंदोलन के बाद भिवंडी रिक्षा चालक-मालक संघटना को बड़ी सफलता मिली है।जिसके तहत अब रिक्शा चालकों पर ओवर सीट के नाम पर लगाए जाने वाले 11 हजार रुपए की जुर्माना पर रोक लगा दिया गया है।

इसके साथ ही अब रिक्शा वालों पर नियम के अनुसार ही दंड लगेगा।उक्त निर्णय यातायात पुलिस के साथ हुए विशेष बैठक में लिया गया।जिसके बाद चालकों ने राहत की सांस ली है।भिवंडी शहर में लगभग 40 हजार से अधिक ऑटो रिक्षा चालक-मालक रिक्शा चलकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। यहां रिक्षा सेवा न केवल एक महत्वपूर्ण परिवहन माध्यम है, बल्कि यह युवाओं को रोजगार देने का भी बड़ा साधन बन चुकी है।हाल ही में रिक्षा चालकों को “ओवर सीटिंग” के नाम पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 11 हजार रूपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा रहा था।

इस कार्रवाई से चालक-मालक वर्ग में भारी नाराज़गी व्याप्त था।इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए भिवंडी चालक-मालक रिक्षा संघटना ने हजारों रिक्षा चालकों के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त, शाखा पुलिस उपायुक्त (परिमंडल २), वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और अन्य अधिकारियों से बैठक की। इस बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अब से रिक्षा चालकों पर केवल वही दंड लगाया जाएगा, जो शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। 11 हजार के मनमाने दंड पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय से रिक्षा चालक-मालक वर्ग ने राहत की सांस ली है।भिवंडी चालक-मालक रिक्षा संघटना प्रतिनिधि गिरीश ज्वेलरी ने कहा कि ये रिक्शा चालक-मालिक संघ, हमारी एकता और शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत है। हमने प्रशासन से मांग की थी कि हमारे साथ अन्याय न हो और वही हुआ। हम शासन द्वारा तय नियमों का पालन करने के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन गैरकानूनी दंड स्वीकार नहीं।”मज़दूर नेता कामरेड सुनील चौहान ने कहा कि “यह केवल एक रिक्षा चालकों की जीत नहीं, बल्कि मेहनतकश वर्ग की आवाज़ की जीत है। जब लोग एकजुट होते हैं तो तंत्र को झुकना ही पड़ता है।

पुलिस प्रशासन को अब समझना होगा कि कानून का पालन जरूरी है, लेकिन शोषण नहीं चलेगा। हम हर उस अन्याय के खिलाफ खड़े रहेंगे, जो आम आदमी पर थोपा जाएगा।” साथ ही मैं ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त, शाखा पुलिस उपायुक्त (परिमंडल २), वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का धन्यवाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘महालक्ष्मी सरस’ से महिला उद्यमिता को मिलेगा वैश्विक मंच, ‘लोकल टू ग्लोबल’ को मिल रही गति।

मुंबई वार्ता संवाददाता महिलाओं को प्रतिस्पर्धी उद्यमी बनाने के...

‘आपले सरकार’ पोर्टल की तकनीकी समस्या जल्द होगी दूर, 24×7 काम कर रही टीमें: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता संवाददाता राज्य सरकार के ‘आपले सरकार’ डिजिटल...

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...