“मराठी में बोलो..” मीरा रोड में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा एक रेस्टोरेंट मालिक की पिटाई का वीडियो वायरल।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के मीरा रोड इलाके में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट मालिक की पिटाई की है। इस रेस्टोरेंट के मालिक को मराठी में न बोलने पर पीटा गया है। तीन मनसे कार्यकर्ताओं ने इस रेस्टोरेंट के मालिक से कुछ सवाल पूछे। मराठी में न बोलने पर उसकी पिटाई की गई।

खास बात यह है कि बताया जाता है कि ये तीनों कार्यकर्ता उसे हिंदी में बोलते हुए ये सब बता रहे थे।मराठी में न बोलने पर रेस्टोरेंट मालिक की मनसे के तीन कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि मराठी अनिवार्य है। यह महाराष्ट्र है, इसलिए आपको मराठी में बात करनी होगी, तीनों मनसे कार्यकर्ताओं ने कहा। आप किस राज्य में व्यापार करते हैं? रेस्टोरेंट मालिक ने कहा कि महाराष्ट्र में। फिर आपको मराठी में बात करनी होगी और उसे पीटना शुरू कर दिया। खास बात यह है कि ये सभी मनसे कार्यकर्ता रेस्टोरेंट मालिक को हिंदी में संबोधित करते हुए मराठी में बात करने के लिए कह रहे थे। एक स्थानीय पत्रकार ने यह वीडियो पोस्ट किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आजाद मैदान में फेरीवालों का विराट मोर्चा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय संयुक्त फेरीवाला महासंघ, मुंबई द्वारा आज...

रवींद्र नट्या मंदिर ‘संगीत नाटक के लिए 25% छूट पर उपलब्ध होगा:- सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाह आशीष...

श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है।...

डब्बा ट्रेडिंग मामले में Ed ने मुंबई के 4 ठिकानों पर की छापेमारी, 3 करोड़ से अधिक नगद ज़ब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को...