
मुंबई वार्ता
महाराष्ट्र भूषण आशाताई भोसले कई सालों से मुंबई बीजेपी अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार को राखी बांधती आ रही हैं . आज आशाताई ने भाऊबीजे के अवसर पर आशीष शेलार को आशीर्वाद दिया. विधायक आशीष शेलार ने दिवाली से पहले अपनी प्यारी बहन को अनोखा तोहफा दिया हैबांद्रा पश्चिम रेक्लमेश में आशा भोसले के नाम पर *”आशा सरगम सागर”* नामक एक सुंदर उद्यान बनाया गया है. जिसमें आशाताई की खूबसूरत तस्वीरें लगाई गई हैं. साथ ही जो लोग यहां प्रतिदिन आशाताई के मराठी-हिंदी गाने सुनने आते हैं उनके लिए भी इस उद्यान में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.चुनाव की घोषणा से पहले आशाताई ने इस गार्डन का उद्घाटन किया था.


