मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के आदेश से महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी राज्य, जिला और ब्लॉक स्तरीय समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।


संध्या सव्वालाखे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी रहेंगी और नई समितियों के गठन की प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगी। राज्य में महिला कांग्रेस सदस्य अभियान को आगे बढ़ाने, महिला न्याय सदस्यता सम्मान समारोह आयोजित करने और महाराष्ट्र में महिला कांग्रेस संगठन के निर्माण के लिए निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों की महिला पदाधिकारी संध्या सव्वलाखे का सहयोग करेंगी। 1) दीपाली लालाजी मिसाल – संभाजीनगर
2) आयशा असलम खान – ठाणे
3) डॉ. अंजलि ठाकरे – अमरावती
4) सुनीता गावंडे – रामटेक
5) सीमा विनोद सहारे – गढ़चिरौली चिमूर
6) स्वाति राजेश जाधव – नासिक
7) साक्षी एस. वंजारी – रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
8) सीमा महेश आहूजा – कल्याण
9) सुषमा शरदचंद्र राजेघोरपड़े – सतारा।


