माधव बाग में 30 वां नव कुंडीय हवनात्मक चंडी महायज्ञ।

Date:

● लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में सजेगा माता का दरबार

● चैत्र नवरात्र में मां विश्वेश्वरी सेवा समिति ट्रस्ट का आयोजन

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

मां विश्वेश्वरी सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में वासंतिक नवरात्र में नौ दिवसीय, नव कुंडीय हवनात्मक चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 30 मार्च से रविवार 7 अप्रैल तक चलने वाले चंडी महायज्ञ की शुरुआत कलश शोभायात्रा के साथ होगी।

दक्षिण मुंबई के सी. पी. टैंक सर्कल के पास थित माधव बाग के लक्ष्मी नारायण मंदिर मैदान पर नौ दिनों तक चलने वाले महायज्ञ में माता रानी की आकर्षक झांकी तैयार की जाएगी, जिसका दर्शन करने और यज्ञ में आहुति डालने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटेगी। विश्व शांति एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से आयोजित महायज्ञ में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

यज्ञाचार्य पंडित राम कुंडल शुक्ल (मैहर शक्तिपीठ के कृपापात्र) महाराज के सूक्ष्म संरक्षण में 12 कर्मकांडी विद्वान ब्राह्मण नौ दिनों तक वैदिक विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच यजमानों से आहुतियां डलवाएंगे। आचार्य राम कुंडल शुक्ल महाराज ने बताया कि सुबह 8 बजे दैनिक पूजा के बाद प्रथम सत्र में महायज्ञ किया जाएगा। जबकि दूसरे सत्र में दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से आहुतियां दी जाएंगी।

इसके अलावा यज्ञ स्थल पर नित्य भजन संध्या के साथ अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मान्यता है कि यज्ञ वेदी का 108 परिक्रमा करने से मनोवांछित की प्राप्ति होती है इसलिए सभी श्रद्धालुओं को यज्ञ बेदी की परिक्रमा करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पार्किंग नहीं तो कार नहीं:- परिवहन मंत्री का फरमान।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र में अब आपके पास पार्किंग...

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास: हिमांशु पांडे।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय किसानों को आत्मनिर्भर और...

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...