मालाड में सामूहिक करवा चौथ महोत्सव 120 महिलाओं ने दिया चन्द्रमा को अर्घ्य।

Date:

■ चांदी के बर्तन में पतियों ने कराया पारण आपणो राजस्थान परिवार का आयोजन .

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

महानगर मुंबई में रहने वाले राजस्थानियों की प्रमुख संस्था आपणो राजस्थान परिवार के तत्वावधान में 6वें सामूहिक करवा चौथ व्रत महोत्सव का आयोजन किया गया। मालाड पूर्व वेस्टर्न एक्सप्रेस वे स्थित अल्टा मोंटे इमारत के सभागृह में 98 राजस्थानी परिवार की 120 सुहागिन महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत करते हुए रात 8:13 बजे चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देते हुए व्रत का पारण किया। खास बात यह रही की चांदी की थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास में परोसे गए पकवान का वितरण व्रती महिलाओं के पतियों ने किया।

इमारत की टेरेस पर वैदिक विधि विधान से गणपति पूजन करने के बाद महिलाओं ने पतियों के हाथों जल ग्रहण किया। महोत्सव जादूगर तरुण खेमनानी ने अपनी कला से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। आपणो राजस्थान परिवार मालाड पूर्व की स्थापना 2 अक्टूबर 2019 को स्व. बिहारीलाल अग्रवाल की प्रेरणा से विजय बगड़िया, के. के. अडूकिया, सुनील गुप्ता, उमाशंकर खेमका, हर्ष सरावगी, दयाकर कसेरा, योगेश झुनझुनवाला आदि ने की थी।

संस्था के प्रथम व पूर्व चेयरमैन विजय बगड़िया के नेतृत्व में संस्था राजस्थानी परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों, दिवाली, होली, गणगौर, भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन करती रहती है। संस्था के विजय बगड़िया ने बताया कि संस्था के वर्तमान चेयरमैन के. के. अडूकिया के नेतृत्व में आपणो राजस्थान परिवार के इस आयोजन में महिलाएं मेहंदी रचाकर राजस्थानी परंपरा से पूजा करते हुए व्रत रखती हैं। चंद्र दर्शन कर सामूहिक रूप से उपवास खोलती हैं, स्नेहपूर्ण वातावरण में साथ मिलकर भोजन प्रसाद ग्रहण करती हैं।

यह मुंबई का अपने आप में एकलौता आयोजन है जो सामूहिक करवा चौथ उत्सव कहा जाता है। इस अवसर पर व्रती महिलाओं के लिए मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक उपहार इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हैं। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, राजकुमार कंदोई, हर्ष सरावगी, हरि झुनझुनवाला सहित बड़ी संख्या में परिवार से जुड़े महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। महोत्सव का समापन व्रती महिलाओं को उपहार देकर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...

सैंडहर्ट रोड स्टेशन के पास लोकल ट्रेन की चपेट में आए 4 यात्री, 2 की मौत ।

जय सिंह/ मुंबई वार्ता मुंबई में गुरुवार शाम एक दर्दनाक...

सेंट्रल रेल्वे के मोटरमैनो ने किया अचानक हड़ताल, स्टेशनो पर लगी यात्रियों की भीड़।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सेंट्रल रेलवे के मोटरमैनों ने पद...