मीडियाकर्मियों ने पत्रकार अभिमन्यु शितोले को याद किया।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई प्रेस क्लब में हुई स्मृति सभा.

वरिष्ठ पत्रकार और नवभारत टाइम्स के राजनीतिक संपादक अभिमन्यु शितोले की स्मृति में सोमवार की शाम मुंबई हिंदी पत्रकार संघ, मुंबई प्रेस क्लब और मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर संघ की ओर से मुंबई प्रेस क्लब के सभागृह में स्मृति सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई के हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी और गुजराती मीडिया के कई पत्रकारों समेत बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

स्मृति सभा में वक्ताओं ने अभिमन्यु शितोले से जुड़े हुए अपने संस्मरण शेयर करते हुए उनकी पत्रकारिता की शैली की प्रशंसा की। मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर संघ के अध्यक्ष दिलीप सपाटे ने कहा कि अभिमन्यु शितोले ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने हमेशा सच्चाई को उजागर करने का काम किया। उन्होंने उनकी ईमानदारी और निष्पक्षता की सराहना की और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया।

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने अभिमन्यु शितोले से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि अभिमन्यु शितोले ने हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी पत्रकारिता में ईमानदारी और निष्पक्षता का प्रतीक था। वह अच्छे इंसान थे। वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनकी मृत्यु से मुंबई की हिंदी पत्रकारिता का बड़ा नुकसान हुआ है।

मुंबई प्रेस क्लब के अध्यक्ष समर खड़स ने भी अभिमन्यु शितोले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शानदार पत्रकार बताया।

स्मृति सभा में मुंबई प्रेस क्लब के सचिव मयूरेश गणपतये, हरीश पाठक, सुंदरचंद्र ठाकुर, जीतेंद्र दीक्षित, भाजपा नेता पवन त्रिपाठी, राजेश विक्रांत, नेहा पुरव, हरि मृदुल हरिगोविंद विश्वकर्मा, रेखा खान, अनुराग त्रिपाठी, सुनील मेहरोत्रा, बिपिन गुप्ता और अमर त्रिपाठी कई मीडिया कर्मियों ने अपने संस्मरण शेयर किए। अभय मिश्र के संचालन में हुए शोक सभा में अभिमन्यु शितोले की पत्नी अनुजा, पुत्री आर्या और पुत्र पीयूष भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...