श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बच्चों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने हेतु मीरा-भयंदर , वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय एवं यूनिसेफ द्वारा ‘बाल-रक्षा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बच्चों की सुरक्षा एक संवेदनशील मामला है।


इसी बात को ध्यान में रखते हुए-बाल रक्षा- कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग को तकनीकी रूप से मजबूत करने, प्रत्येक पुलिस थाने में बच्चों के मामलों को देखने के लिए विशेष व्यवस्था , बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाने में एक समर्पित विभाग बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।


मीरा-भयंदर , वसई-विरार पुलिस आयुक्त मधुकर पांडेय, यूनिसेफ महाराष्ट्र प्रमुख संजय सिंह एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


