मीरा भायंदर में अभियान की कजरी महोत्सव में बही गीतों की बयार।

Date:

■ साहित्यकार डॉ. उषा आलोक दुबे को स्त्री शक्ति सम्मान.

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

पिछले दो दशक से अधिक समय से मुंबई तथा आसपास के नगरों में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था अभियान द्वारा कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी कजरी महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। अंधेरी के बाद कल भायंदर पूर्व के काजल ग्राउंड पर संस्था के कार्याध्यक्ष तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष दिक्षित द्वारा भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया।

अयोध्या की प्रख्यात लोकगायिका संजोली पांडे तथा मराठी और हिंदी गीतों की गायिका ब्रह्मानंदा पाटणकर ने कजरी तथा अन्य गीतों की आकर्षक प्रस्तुति की। करीब 4 घंटे तक चले कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य के साथ-साथ झूला का भी भरपूर आनंद उठाया। महिलाओं के लिए मेहंदी लगवाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। मनिहार के वेश में भगवान श्रीकृष्ण और राधा ने महिलाओं को चूड़ी का भी वितरण किया। साहित्यकार डॉ उषा आलोक दुबे को स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

महोत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होने वाले लोगों में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, अभियान के संस्थापक अमरजीत मिश्र, डॉ शीतल प्रसाद दुबे, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, 145 विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास, पूर्व महापौर डिंपल मेहता तथा सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित लोगों में नगरसेवक मदन सिंह, नगरसेवक मुन्ना सिंह, नगरसेवक मनोज दुबे, नगरसेवक संजय थरथरे, नगरसेवक अशोक तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डीके पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, समाजसेवी राजेश मिश्रा, संजय थेराडे, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, शिवप्रकाश मुदेवका, भाजपा नेता जटाशंकर पांडे, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे नगरसेवक दरोगा पांडे, नगरसेवक विजय राय, नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे, नगरसेवक अरविंद शेट्टी आदि का समावेश रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन सिंह ठाकुर, बृजेश सिंह, आशुतोष पांडे, राम अवतार राय, आशीष द्विवेदी, चंदन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90...

अब बीएमसी की हर खरीद सिर्फ ‘जेम’ पोर्टल से, 50 लाख की सीमा खत्म।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्रकार...