रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

काशीमीरा के संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी का भंडारा तथा मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है । कार्यक्रम के आयोजक डॉ राधेश्याम गुप्ता के अनुसार जब से यहां हनुमान मंदिर की स्थापना हुई तभी से यह कार्यक्रम अनवरत जारी है ।


श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन संपन्न हुआ यह भंडारा 124वां भंडारा था । शनिवार सुबह 10 बजे यह भंडारा शुरू हो जाता है जो दोपहर तक चलता है ।


रक्षाबंधन के दिन भंडारे में प्रयागराज आश्रय धाम ट्रस्ट के महंत योगी महेश, हिंदुस्तान प्रहरी के संपादक घनश्याम तिवारी, पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा, ठाकुर बृजेश सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।


इस अवसर पर सभी महानुभावों को मंडल का दुपट्टा ओढा कर उन्हें सम्मानित किया गया । काशीमीरा मेट्रो स्टेशन के सामने गोशाला के पास स्थापित संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तों की बहुत आस्था है । प्रत्येक शनिवार तथा मंगलवार को इस मंदिर में श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ लगी रहती है ।


