मीरा रोड के काशीमीरा से एक बंगलादेशी महिला गिरफ्तार।

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में अवैध तरीके से रह रही एक बंगलादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

MBVV पोलीस आयुक्तालय, AHTC के सीनियर PI देवीदास हंडोरे को गुप्त सूचना मिली थी किो मीरा ईस्ट, काशीमीरा पोलिस स्टेशन की हद में शांति चौक स्थित जोधपुर स्वीट के पास एक बांग्लादेशी महिला आने वाली हैं।

इसी जानकारी के आधार पर AHTC के सीनियर PI देवीदास हंडोरे सर और AHTC की टीम ने ओम शांति चौक, जोधपुर स्वीट के पास से एक बंगलादेशी महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बांगलादेश की महिला विगत 6/7 वर्ष पहले बंगलादेश से अवैध तरीके से भारत में आकर मीरा रोड के काशीमीरा की चाल में रूम लेकर रह रही थी।

इस बंग्लादेशी महीला के पास से बंगलादेश के दस्तावेज ओर भारत का आधार कार्ड व पैनकार्ड भी क्राइम ब्रांच की टीम ने जब्त किया। बंगलादेश की महिला को पैनकार्ड ओर आधार कार्ड किसने बनाकर दिया उसकी भी जांच पड़ताल क्राइम ब्रांच की टीम कर रही हे। अब क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला के खिलाफ विभिन्न BNS की धाराओं के तहत कानूनी कारवाई कर रही है।

यह कारवाई MBVV आयुक्तालय के वरीष्ठ अधिकारियो, क्राइम ब्रांच के DCP अविनाश अंबुरे (IPS) और ACP मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में AHTC के सीनीयर PI देवीदास हंडोरे , PSI प्रकाश तुपलोंढे , PSI उमेश पाटील , PSI अनिल पवार ,ASI राजाराम आसावले, रामा पाटिल, HC किशोर पाटील, सम्राट गावडे, म.पो. HC निशीगंधा मांजरेकर, PC किशोर शिंदे , चेतन राजपुत , WPC अश्वनी भील्लारे, तृशा कटकधोंड और AHTC भाईंदर वेस्ट की टीम ने सयुंक्त रूप से की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...