श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 56.26 किलो कैनबीज ड्रग्स बरामद किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को बैंकॉक से मुंबई आए यात्रियों की जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने 5 यात्रियों को शंका के आधार पर जांच के लिए रोका. सभी 5 यात्रियों ने अपने ट्रॉली बैग में नशीला पदार्थ छिपा कर रखा था. जांच के दौरान बैग में छिपाया 56.26 किलो कैनबीज बरामद किया है. इसकी कीमत रू 56.26 करोड़ बताई गई है.
सभी 5 यात्रियों को NDPS की धारा के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.


