श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में बुधवार को फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना माकडवाला कंपाउंड में हुई, जहां पुराने विवाद के चलते एक स्थानीय गुंडे पर जानलेवा हमला किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, ‘बाबा’ नाम से पहचाने जाने वाले एक स्थानीय अपराधी पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलीबारी कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हमला पुराने झगड़े और पहले हुई फायरिंग की घटना का बदला लेने के लिए किया गया।


इस हमले में ‘बाबा’ गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे तुरंत इलाज के लिए कुर्ला स्थित भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान बाबा की मृत्यु हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही वी.बी. नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे कौन लोग शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।


