मुंबई वार्ता संवाददाता

पवई के बामनडाया पाडा में समर्पण सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य श्रीराम कथा महोत्सव में RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सहभागिता की। प्रयागराज धाम से पधारे कथाव्यास पूज्य श्री डॉ. श्रीनिवासाचार्य मानस मनीषी की अमृतमयी वाणी से पूरा परिसर राममय हो उठा।


श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ श्रीराम कथा का रसपान कर रहे हैं।इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं।
इस अवसर पर लक्ष्मीशंकर तिवारी, राधेश्याम यादव (प्रधान), आर.डी. शुक्ला, सूरजन सिंह, विंदेश तिवारी, दिनेश गुप्ता और अजीज खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


अनिल गलगली ने श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।


