मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने की सनसनीखेज घटना, आरोपी की गोली बारी मे मौत।

Date:

जय सिंह/ मुंबई वार्ता

मुंबई में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पवई स्थित आरए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाए जाने का मामला दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार, स्टूडियो के पहले मंजिले पर एक्टिंग की क्लासेस और ऑडिशन चलते हैं। इसी दौरान, वहाँ काम करने वाला और यूट्यूब चैनल चलाने वाला रोहित आर्या नामक व्यक्ति ने करीब 15 से 20 बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 100 बच्चे फिल्म/सीरियल के ऑडिशन के लिए स्टूडियो पहुंचे थे। आरोपी रोहित पिछले 4-5 दिनों से लगातार ऑडिशन ले रहा था। गुरुवार को उसने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया।

जब बच्चों को खिड़कियों से बाहर झांकते देखा गया, तो स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के दौरान आरोपी ने एक मैसेज भी भेजा, जिसमें लिखा था —

“मैं आतंकवादी नहीं हूं। बस मेरी कुछ बातों का समाधान चाहिए। अगर मेरी बात नहीं सुनी गई तो मैं यहां आग लगा दूंगा। मुझे अपनी जान की परवाह नहीं।”

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समझदारी से कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का बयान:

बच्चों को बचाते समय अपहरणकर्ता ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...