मुंबई में 13 महीनों में 65 लाख वाहन चालकों ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन।

Date:

◆ 526 करोड़ का ठोंका जुर्माना

◆ 44 लाख वाहन चालकों ने जुर्माना नहीं भरा

मुंबई वार्ता संवाददाता

369 करोड़ बकायामुंबई यातायात पुलिस ने पिछले 13 महीनों (1 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2025) के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 526 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन अब तक सिर्फ 157 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। 369 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। यह जानकारी RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुई है।

यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 41 यातायात और 1 मल्टीमीडिया विभाग के अंतर्गत 26 प्रकार के यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। हालांकि, अब तक सिर्फ 20,99,396 वाहन चालकों ने ही जुर्माना भरा है, जबकि 44,13,450 वाहन चालकों ने अब तक दंड नहीं भरा है।फ्लिकर और एंबर लाइट पर कार्रवाईफ्लिकर और एंबर लाइट का गलत उपयोग करने वाले 47 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 23,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। लेकिन इसमें से केवल 7 वाहन चालकों ने 3,500 रुपये का दंड चुकाया।

सबसे अधिक कार्रवाई मरीन ड्राइव क्षेत्र में की गई, जहां 32 वाहनों पर कार्रवाई हुई, लेकिन इनमें से सिर्फ 2 वाहन चालकों ने 1,000 रुपये का दंड अदा किया।आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा, “यातायात पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई की है, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण अधिक प्रभावी ढंग से वसूली नहीं हो पा रही है। जिन वाहन चालकों ने अभी तक जुर्माना नहीं भरा है, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने की जरूरत है।”

अनिल गलगली के अनुसार जुर्माना वसूली के लिए डिजिटल नोटिस भेजे जाएं और बड़े बकायेदार वाहन मालिकों के वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास: हिमांशु पांडे।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय किसानों को आत्मनिर्भर और...

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...

माध्यमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय दादर पश्चिम,वूलन मिल माध्यमिक विद्यालय...