मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के जन्मदिन पर कालीना में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर ।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के जन्मदिन के अवसर पर सांताक्रूज के कालीना में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा उत्तर मध्य मुंबई जिला महामंत्री डॉ नीतेश सिंह ने किया था।

नीतेश सिंह ने कहा कि,” महाराष्ट्र के लोकप्रिय, कार्यसम्राट, मुख्यमंत्री देवेन्द्र भाऊ शतायु हो, इस कामना के साथ आज सैकड़ों लोगों ने रक्तदान शिविर में आकार रक्तदान किया।”

इस शिविर में लोगों के स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई थी। नागरिको की सेवा के लिए एक आधार कार्ड केंद्र की भी शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर नीतेश सिंह ने जरूरतमंदों में 2000 चश्मे का मुफ्त वितरण किया।

इस अवसर पर कालीना विधानसभा के संयोजक चंद्रकांत मोरे, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष बिना दिवाकर, वाकोला मंडल अध्यक्ष शंकर मूलीक,कुर्ला मंडल अध्यक्ष बालेन्द्र उर्फ दीपू सिंह, वार्ड अध्यक्ष अमित दुबे, भागेश चौधरी, प्रणव सावंत समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवेक कॉलेज में बुर्का बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 3 छात्र नामजद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गोरेगांव के विवेक कॉलेज में...

गांजा तस्करी करने वाले 9 लोग मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट...

बैंक लॉकर से चोरी, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पूर्व विधायक और शिवसेना नेता कृष्णा...