मुरजी पटेल को मिला सभी समाज का व्यापक जनसमर्थन

Date:

मुंबई वार्ता

विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रहा है अंधेरी पूर्व विधानसभा में चुनाव प्रचार गरमा गया है। अंधेरी पूर्व की जनता ने प्रचार अभियान के पांचवे दिन मुरजी पटेल ‘काका’ को जोरदार समर्थन देकर उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया। यही नहीं मुरजी पटेल को समाज के सभी वर्गों का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

बता दें कि ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अंधेरी के विभिन्न वर्गों के नागरिक, स्थानीय कार्यकर्ता और पटेल के समर्थक सक्रियरूप से शामिल रहे। नागरदास स्थित ब्राह्मण सेवा संघ की ओर से आयोजित दीपावली सम्मेलन में महायुति के उम्मीदवार मुरजी पटेल का स्वागत किया गया। सम्मेलन में मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की प्रमुख उपस्थिति रही।

ब्राह्मण सेवा संघ ने किया स्वागत

पंडित द्वारका प्रसाद मिश्रा, इंद्रसेन उपाध्याय, रामजी पांडे, विपिन मिश्रा, साहबलाल चौबे, रंगनाथ दुबे, रमाकांत पांडे, सीएम पाठक, अनिल दुबे, जयप्रकाश चौबे भी उपस्थित थे। इस दौरान ब्राम्हण समाज ने पटेल को जिताने का संकल्प लिया। प्रचार यात्रा की शुरुआत सदभक्ति मंदिर से हुई, जो आगे चलकर रामेश्वर मंदिर, विकास टावर, सर्विस रोड, अंसार नगर, मोगरा पाड़ा, हनुमान मंदिर, पानीपत मैदान चौक, नागरदास रोड, चिनॉय कॉलेज, नीलकमल, घासवाला कंपाउंड, पिकी टॉकीज, गांधी सदन तक पहुंची और अमरतरु पर समाप्त हुई।

प्रचार दौरे के हर पड़ाव पर मुरजी पटेल काका का स्थानीय अंधेरी के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही जनता ने अंधेरी में उनकी विकास नीतियों के प्रति समर्थन दिखाया। सभी के अमूल्य सहयोग और अंधेरीवासियों के मजबूत समर्थन की बदौलत चौथे दिन का प्रचार अभियान बहुत सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...