मोदी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ कॉंग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

Date:

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता

मोदी सरकार ने समाचार पत्र “नेशनल हेराल्ड” की संपत्ति जब्त कर ली तथा आदरणीय कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया। इसी मामले पर विरोध प्रकट करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रांतीय अध्यक्ष मा. हर्षवर्धन सपकाल के निर्देशानुसार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को ,दोपहर 12 बजे कोर्ट नाका, ठाणे (पश्चिम) में ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के पास, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा के सामने केंद्र सरकार द्वारा सद्भावनापूर्वक प्रदर्शन किया गया।

कॉंग्रेस नेताओं ने कहा कि मनमानी कार्रवाई के विरोध में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। नवी मुंबई, डोंबिवली, कल्याण, उल्हासनगर, भिवंडी, ठाणे ग्रामीण के सभी जिला कांग्रेस प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष/सभी फ्रंटल-सेल अध्यक्ष/प्रमुख और सभी स्तरों पर कांग्रेस पदाधिकारी विरोध आंदोलन में शामिल होंगे।

बहरहाल, इस आंदोलन में उल्हासनगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगरसेवक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि, शहर पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल-सेल अध्यक्ष/प्रमुख, वार्ड और युवा समूहों ने भाग लिया।

इस प्रदर्शन के दौरान उल्हासनगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित साल्वे,ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धड़के,निलेश जाधव, वामदेव भोयर, अमोल राउत समेत सभी बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...