यातायात जाम के कारण नरक बनी भिवंडी,शहर व आस पास के है हर रोड जाम।

Date:

■ दो किमी का दूरी तय करने में लग रहा दो घंटे का समय, स्कूली छात्र बेहाल.

■परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर शिवसेना ने की यातायात जाम का समाधान निकलने की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

एशिया की सबसे बड़ी पावरलूम नगरी भिवंडी इन दिनों हो रहे बेतहाशा ट्रैफिक जाम के कारण नरक बन गया है।हालत यह है कि जाम के कारण दो किमी की दूरी तय करने में दो घंटे का समय लग रहा है।जिसके कारण सबसे ज्याद बुरा हाल स्कूली छात्रों का है।जिन्हें जाम के कारण स्कूल से बस आदि द्वारा घर पहुंचने में दो घंटे का समय लग रहा है।जिसके मद्देनजर शिवसेना उपशहर प्रमुख इमाम अंसारी ने राज्य के परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर जाम से निजात दिलाने की मांग की है।


भिवंडी शिवसेना (शिंदे) उपशहर प्रमुख इमाम अंसारी ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक को दिए ज्ञापन में बताया है कि शहर में इन दिनों चहुओर यातायात जाम है।ट्रांसपोर्ट बाहुल्य इलाका अंजुरफाटा, रहनाल, पूर्णा,कशेली, काल्हेर, दापोड़ा रोड पर पूरे दिन ट्रैफिक जाम रहता है।

इस इलाके में एक बार वाहन चालक जाम में फंस गया तो उसे बाहर निकलने में चार से छह घंटे का समय लगता है।इसी जाम के कारण वसई रोड व नाशिक रोड पर हमेशा ट्रैफिक जाम रहता है।इसी जाम के कारण शहर का मुख्य आगरा रोड पर नारपोली, धमानकर नाका कमला होटल,कल्याण नाका, बागे फिरदोश मस्जिद के पास हमेशा जाम लगा रहता है।इसी के कारण खंडूपाड़ा रोड पर भी हमेशा यातायात जाम रहता है।

इसके अलावा नदीनाका,मंडई,तीन बत्ती, जूना आगरा रोड,खड़ीपार रोड भी इस समय भीषण जाम का दंश झेल रहा है।इन्हों सड़कों के जाम के कारण शहर की हर छोटी बड़ी व गली मोहल्लों की सड़के ट्रैफिक जाम से बेहाल है।

उन्होंने बताया है कि शहर की सभी मार्गों पर नागरिक ट्राफिक समस्या से जूझ रहे है।भयंकर ट्राफिक जाम के कारण इमरजेंसी सेवाओं का भी कोई सार्थक अर्थ नहीं रह गया है। बीमार मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस,स्कूली बसों को भी सुगमता से रास्ता नहीं मिलता,जिससे मरीजों व स्कूली बच्चों की कभी-कभार जान पर भी बन आती है।नागरिकों का आरोप है कि खराब रास्तों व ट्राफिक बिभाग की लापरवाही से शहर में चहुओर मार्गों पर जाम की समस्या व्याप्त है,जिनसे बच कर निकलना भारी जोखिम एवं टेढ़ी खीर से कम नहीं है।

शहर की सभी प्रमुख मार्ग सहित संपर्क मार्गों पर फैले भारी भरकम जानलेवा गड्ढों के कारण वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को सकुशल यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। सडकों पर फैले गड्ढों के कारण वाहन चालक स्लो स्पीड में वाहन चलाने की मजबूरी झेल रहे है जिससे आधे घंटे का समय 2घंटे में तय करना पड़ रहा है।खराब रास्तों के कारण वाहनों का धीमी गति से चलने से नागरिकों को जाम की समस्या से सभी मार्गों व संपर्क मार्गों पर जूझना पड़ रहा है।हालात ​यह हैं कि बंजारपट्टीनाका से धामनकरनाका की करीब 2किमी.की अल्प दूरी जो मात्र 20मिनट में पूरी होती थी अब करीब 1घंटे में तय हो रही है।

स्कूल की शुरुवात व समाप्ती पर उक्त जाम और भी बढ़ जाता है जिससे अत्यावश्यक सेवाओं को भी शहर से निकलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।नागरिकों का आरोप है कि ट्राफिक कर्मी सड़क किनारे खड़े रहते हैं व अपनी जेबें भरने की फिराक में जुटे दिखाई पड़ते है उन्हें जाम की शायद कोई फ़िक्र ही नहीं रहती है। उपशहर प्रमुख इमाम अंसारी ने

पिछले कई महीनों से भिवंडी शहर में बढ़ते भारी वाहनों के कारण अत्यधिक भयावह ट्रैफिक जाम की समस्या न केवल ट्रांसपोर्ट वाहनों के कारण है, बल्कि बाहरी वाहनों के कारण भी है, और साथ ही साथ ट्रैफिक विभाग की खराब योजना के कारण भी है। इस समस्या का गंभीरता से विचार करें और संबंधित ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दें ताकि परेशान नागरिकों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में तरबूज खाने से हुई रहस्यमयी मौत: फॉरेंसिक जांच में चौकाने वाला खुलासा ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधोनी इलाके में डोकाडिया...

आदर्श शिक्षिका अंजू की विदाई समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय शिक्षक हमारे जीवन के आधारस्तंभ...

‘महालक्ष्मी सरस’ से महिला उद्यमिता को मिलेगा वैश्विक मंच, ‘लोकल टू ग्लोबल’ को मिल रही गति।

मुंबई वार्ता संवाददाता महिलाओं को प्रतिस्पर्धी उद्यमी बनाने के...

‘आपले सरकार’ पोर्टल की तकनीकी समस्या जल्द होगी दूर, 24×7 काम कर रही टीमें: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता संवाददाता राज्य सरकार के ‘आपले सरकार’ डिजिटल...