मुंबई वार्ता / मनीषा गुरव

पुणे स्थित यरवडा जेल में कैदियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. दो कैदियों ने मिलकर एक अन्य कैदी की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें सुधीर थोरात नामक कैदी घायल हो गया है. मारपीट करनेवाले इन दो कैदियों के खिलाफ यरवडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस के अनुसार पिछले दिनो यरवडा जेल के अंदर सुधीर थोरात, विकी खराडे, अली शेख नामक इन तीन कैदियों के बीच में वाद विवाद हुआ. विकी खराडे और अली शेख ने बैरक नंबर 14 मे सुधीर थोरात को रोककर पूछा कि’ तुम जेल से बाहर कब जाओगे ? “. इस पर बात बढ़ी और दोनों कैदी , थोरात के साथ मार-पीट करने लगे. इस मारपीट में थोरात की नाक और मुँह से खून बहने लगा. उसकी रीढ़ की एक हड्डी भी टूट गई.


इस घटना से जेल के अंदर कैदियों मे हडकंप मच गया है. जेल पुलिसकर्मियो ने आनन-फानन में थोरात को जेल अस्पताल मे भर्ती किया. जहाँ पर अभी उसकी तबियत में सुधार आ रहा है.यरवडा जेल के वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक रवींद्र शेळके के मार्गदर्शन मे आगे की जाच शुरू है.
ज्ञात हो कि यरवडा जेल मे इसके पहले भी कई बार कैदियों के बीच में वाद-विवाद तथा मार-पीट की घटनाएं हुईं है. नतिजतन जेल प्रशासन ने येरवडा जेल में सभी जगह पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाये है. फिर भी आए दिन छोटी छोटी मारपीट की घटनाएं जेल के अंदर होती ही रहती है.


