राजनीतिक शह पर मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बिक रहा है गुटखा!

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र में गुटखा विक्री पर सरकारी बंदिश के बावजूद राजनीतिक शह पर मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में खुले आम गुटखा विक्री किया जा रहा है।

हाल ही में सत्तासीन शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने विधानसभा कार्यवाही के दौरान पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लता सुतार का ड्रग्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए अभिनंदन किया। हालाकि उन्होंने यह दुख भी व्यक्त किया कि उनके चांदीवली विधानसभा में खुले आम गुटखा विक्री हो रही है, ड्रग्स बेची जा रही है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या इन अवैध गतिविधियों के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई की जाएगी? इसका जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा कि चांदीवली इलाके में फहीम अहमद शेख नामक गुटखा विक्रेता के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा अन्य गुटखा विक्रेताओ एवं ड्रग्स विक्रेताओं के ख़िलाफ़ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसे लोगों की जानकारी दे तो वे अवश्य कार्रवाई करेंगे।

कुछ गुटखा विक्रेताओं के नाम और नंबर इस प्रकार हैं:-■ सलीम:- 73047 35996

■ गुलाब गुप्ता:- 70391 82901

■ विकास गुप्ता :- 84466 75523

■ विकास गुप्ता:- 98213 61515

■ मूलचंद गुप्ता:- 93246 12140

■ इब्राहिम:- 98191 21770

इसके अलावा भी करीब आधा दर्जन लोग मुंबई में खुले आम गुटखा व्यपार कर रहे हैं।

ऐसा नहीं है कि पुलिस को इनकी जानकारी नहीं है. उदाहरणार्थ एक महीने पहले विकास गुप्ता नामक गुटखा विक्रेता को चांदीवली से पकड़कर एक पुलिसकर्मी ताड़देव ले गया. लेकिन रू 25 लाख की रिश्वत लेकर खुलेआम छोड़ दिया। इस बारे मे भी पुलिस विभाग को पूरी जानकारी है।

■ कैसे चलता है गुटखा व्यापार:-

मुंबई में कोई नया गुटखा माफिया सक्रिय नहीं है। हर गुटखा माफिया की पूरी कुंडली पुलिस विभाग के पास मौजूद है। फूड एंड ड्रग्स विभाग के पास मौजूद हैं। गुटखा से होने वाली कमाई का मोटा हिस्सा राजनीतिक लोगों , पुलिस विभाग , गल्ली छाप पत्रकारों, आरटीआई कार्यकर्ताओ तक में वितरित होता है। इसीलिए पुलिस प्रशासन “तेरी भी चुप-मेरी भी चुप” वाली नीति के अनुसार काम करता है। सब कुछ पर्दे के पीछे खुले आम चलता है।

अब देखना यह है कि विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद और इस खबर के माध्यम से गुटखा माफियाओ के नाम ,नंबर जगजाहिर होने के बाद क्या पुलिस कोई कार्रवाई करती है या पुलिस को सच में कार्रवाई करने दिया जाता है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...