रानीगंज विधानसभा में कंबल पाकर खिले हज़ारों गरीबों के चेहरे। जीवनभर समाज की सेवा करता रहूंगा- पंकज मिश्रा.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज तहसील स्थित बरहदा गाँव में भाजपा नेता पंकज मिश्रा के नेतृत्व में भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। पिछले कुछ दिनों से बढ़े ठंड में कंबल प्राप्त कर करीब 4 हजार वंचित गरीबों के चेहरे खिल गए।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने पंकज मिश्रा के तत्वावधान में आयोजित इस कंबल वितरण में कहा,” पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना आज की सरकार पूरा कर रही हैl सरकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब को मिल रहा हैl मोदी और योगी की सरकार ने देश व प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की हैl”

उन्होंने पंकज मिश्रा के समाजसेवा की चर्चा करते हुए कहा कि ,”इनकी सेवा गरीब जरूरतमंदों को लाभ पहुंचा रही हैl अपनी समाजसेवा के जरिये समाज में प्रसिद्ध पंकज मिश्र का कार्य सराहनीय हैl”

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि पूज्य पिता स्वर्गीय शंकर प्रसाद मिश्र जी एवं माता स्व. कमला मिश्रा जी के पुण्य स्मृति में प्रति वर्ष कंबल वितरण का आयोजन होता हैl वर्ष 2004 से लगातार ठंड के महीने में गांवो में पात्रों का चयन करके कंबल वितरण का कार्य किया जाता हैl समय समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता हैl

उन्होंने कहा कि ,”हम सभी को जाति-पाति की भावना से दूर हटकर एकजुट रहते हुए देश व प्रदेश के विकास में सहयोग करना चाहिएl सच्चा बाबा आश्रम के संत मनोज ब्रह्मचारी जी ने जनता सेवा को देवपूजन के बराबर बतायाl उन्होंने कहा कि यदि सच्चे मन से जनता की सेवा की जाए तो ईश्वर जरूर प्रसन्न होते हैंl “

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरिओम मिश्र, नगर अध्यक्ष मीरा गुप्ता, राजेश सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कियाl कार्यक्रम में करीब 4000 से भी अधिक पात्रों में कंबल वितरण किया गयाl कार्यक्रम में संवेदना फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष वितरित होने वाले नववर्ष के कैलेंडर का विमोचन भी किया गयाl इस दौरान प्रधान मुन्ना पाण्डेय, शिवसागर शुक्ला, मुजम्मिल हुसैन, चंदन शुक्ला, साधू दुबे, भाजपा नेता बद्री प्रसाद गुप्ता, सूरज त्रिपाठी, विक्रम सिंह, राजेश शुक्ला, सुनील मौर्या, रमेश पाल, राजेंद्र श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय व हजारों की संख्या में लाभार्थी मौजूद रहेl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...