मुंबई वार्ता संवाददाता

आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भारत की Census of India 2027 का महाराष्ट्र में औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके तहत जनगणना के पहले चरण ‘घर गणना’ (हाउस लिस्टिंग) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने दी है।


संजय उपाध्याय ने कहा कि, “सुबह 7 बजे महापालिका के अधिकारियों ने एक नागरिक के निवास स्थान पर पहुंचकर ऑनलाइन माध्यम से घर गणना की पूरी प्रक्रिया संपन्न की। इस दौरान मेरे पिताजी श्री रामभक्त उपाध्याय भी उपस्थित रहे।इस पहल के तहत घरों से संबंधित बुनियादी जानकारी एकत्र की जा रही है, जो आगे की जनगणना प्रक्रिया के लिए आधार तैयार करेगी।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही और सटीक जानकारी प्रदान कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें। यह जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों और संसाधनों के उचित वितरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।




