रामजीलाल सुमन को काबू में रखे अखिलेश यादव– कुंवर जय सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

मेवाड़ के राजपूत शासक वीर शिरोमणि महाराणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा संसद में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में पूरे देश में क्षत्रियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं। बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजा हरपाल सिंह शिक्षण संकुल के प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने सपा सांसद के वक्तव्य की कड़ी निंदा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चेतावनी दी है कि वे 1000 वर्षों से अधिक समय से देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राजपूतों के धैर्य की परीक्षा ना लें।

उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि सपा अध्यक्ष ऐसे बदजुबान सांसद को अपने काबू में रखें। सपा सांसद का बयान शर्मनाक और देश के लिए शहीद होने वालों का अपमान है। शायद उन्हें राजपूत के युवाओं की ताकत का अंदाजा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...