राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न।

Date:

ग्वालियर/मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर मध्य प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को ग्वालियर इकाई के पदाधिकारी अनिल राही के पूज्य पिता की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार बृजेश श्रीवास्तव ने की तथा मुख्यातिथि वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार डॉ सुरेश सम्राट रहे।

सारस्वत एवं विशिष्ट अतिथि क्रमशः श्रेष्ठ रचनाकार गज़लकार राम अवध विश्वकर्मा, कवयित्री एवं कुशल नेत्री करुणा सक्सेना,डबरा से पधारे धीरेन्द्र गहलोत,मुरैना से देवेन्द्र तोमर,राज किशोर बाजपेई और उरई उत्तर प्रदेश से प्रसिद्ध कवयित्री प्रिया श्रीवास्तव थीं।उपस्थित सभी विद्वान काव्य मनीषियों का शाल समानपत्र और मोमेंटो देकर बी एम लाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

मध्यप्रदेश इकाई के प्रभारी व अध्यक्ष राम चरण रुचिर के कुशल संचालन में सर्व प्रथम मां वीणा पाणी और बाबूजी की प्रतिमा पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण कर मधुर कंठ से कवयित्री करुणा सक्सेना ने मां का आव्हान मनभावन वंदना से किया।

कार्यक्रम संयोजक अनिल राही ने अपने पिता के बारे में भाव सुमन प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित ने संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अगली कार्य योजना और विस्तार के बारे में जानकारी दी।कवियों में प्रतिष्ठित हास्य कवि अमित चितवन , माला श्रीवास्तव,संस्था की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति गौड़ दीप, रामलखन शर्मा, प्रसिद्ध कवयित्री प्रिया श्रीवास्तव, करुणा सक्सेना, धीरेन्द्र गहलोत, देवेंद्र तोमर, डॉ सुरेश सम्राट, बृजेश श्रीवास्तव, कमलेश कमल, राम अवध विश्वकर्मा, डबरा से पधारे सना, डॉ आलोक पुरोहित, जगमोहन श्रीवास्तव रहे।

अनिल राही के परिजनों एवं मित्रों में नयन किशोर श्रीवास्तव, आरती, अक्षत,कविता उपाध्याय, उमा उपाध्याय, पुष्पा मिश्रा, सीता चौहान, ज्योत दोहरे, प्रतिपाल राजावत,राजीव सक्सेना रमेश त्रिपाठी ‘मछण्ड’ विजय शंकर श्रीवास्तव के अलावा पत्रकार, समाजसेवी मित्र सहयोगीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।अंत में कार्यक्रम संयोजक अनिल राही ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...