रेमंड लिमिटेड की निदेशक नवाज मोदी सिंघानिया ने दिया इस्तीफा.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया से अलग रह रहीं पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने कंपनी के बोर्ड में निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। रेमंड लिमिटेड ने कंपनी के बोर्ड के निदेशक पद से नवाज मोदी सिंघानिया के इस्तीफे की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इस्तीफा 19 मार्च से प्रभावी हो गया है।

इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए गौतम सिंघानिया ने कहा- हम नवाज मोदी सिंघानिया को बोर्ड सदस्य के रूप में वर्षों से दी गई उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। एक कंपनी के रूप में हम उद्योग के उभरते परिदृश्य में आगे बढ़ते हुए संचालन के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी द्वारा बीएसई पर साझा किए गए अपने त्यागपत्र में नवाज मोदी सिंघानिया ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने लिखा कि मैं अपने कार्यकाल के दौरान यादगार सहयोग और पूरे कार्यकाल में मेरा समर्थन करने के लिए निदेशक मंडल की आभारी हूं। बता दें कि वर्ष 2023 में गौतम सिंघानिया ने 32 साल के रिश्ते के बाद अपनी पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की थी। उनके दो बच्चे हैं।

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग कारोबार में सक्रिय रेमंड लिमिटेड का मुनाफा 75 प्रतिशत बढ़कर 72.28 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 41.35 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 985.35 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 726.91 करोड़ रुपये थी।बता दें कि मुंबई स्थित रेमंड लिमिटेड में अब रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग कारोबार में शामिल हैं। इसमें लाइफस्टाइल कारोबार शामिल नहीं है, जिसे अलग करके एक अलग सूचीबद्ध इकाई रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड में शामिल कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नितेश राणे की बढ़ीं मुश्किलें: मानहानि केस में कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितेश...

मुंबई BMC में फंड बंटवारे पर घमासान: BJP में अंदरूनी नाराज़गी, अमित साटम के क्षेत्र पर मेहरबानी के आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका (BMC) में सत्ता परिवर्तन...

बिना लाइसेंस सूदखोरी का मामला: कारोबारी से 68 लाख रुपये वसूलने का आरोप, केस दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में...

₹6 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स बरामद, मुंबई पुलिस ने महिला सप्लायर को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल...