मुंबई वार्ता संवाददाता

लायन्स इंटरनेशनल द्वारा कांजूरमार्ग के सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों का मुफ्त मेडिकल जांच किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 3231A2 के साइट फर्स्ट चेयरमैन लायन डॉक्टर त्रिलोकी मिश्रा एवं डाइबीटीज़ कमिटी के चेयरमैन लायन प्रियदेव श्रीमंगलम ने संयुक्त तत्वावधान में इस मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कांजूरमार्ग के सेंट फ्रांसिस स्कूल के 400 विद्यार्थियों एवं स्टाफ का नेत्र परीक्षण एवं रक्त की जांच किया गया।


