मुंबई वार्ता संवाददाता

बहुजन विकास संघ के माध्यम से वाल्मीकि आंबेडकर गौरव पुरस्कार से 10 वी और 12 वीं के लड़के लड़कियों को वाल्मीकि आंबेडकर गौरव पुरस्कार और बच्चों को नोट बुक का वितरण किया।
वाल्मीकि मंदिर मुलुंड कॉलोनी मुलुंड पश्चिम में, विनोद कुमार कजानिया, के नेतृत्वत में प्रोग्राम का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल श्रेष्ठ आईं प्रतिष्ठान की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला सोनावने,भोला भदौरिया,राजकपूर वेद,अनिल पथवार शामिल रहे।


सभी बच्चों को गौरव पुरस्कार से सम्मानित करके हौसला बढ़ाया । बहुजन विकास संघ वाल्मीकि,आंबेडकर गौरव पुरस्कार हर साल करता रहेगा।बहुजन विकास संघ ने एक दिन में 25 जगह पर ये प्रोग्राम किया है।