मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की ओर से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया।


यह मार्च ओटी सेक्शन से शुरू होकर भीम कॉलोनी, श्रीराम चौक, नेताजी चौक से होते हुए पुनः पुलिस स्टेशन पर समाप्त हुआ।इस दौरान एक पीआई, 5 पीएसआई, 42 अमलदार, सीआरएम, पीटर मोबाइल, अग्निशमन दल और एम्बुलेंस भी शामिल रहे। मौके पर अशोक कोली ने पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपाय बताए।


उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से नागरिकों में विश्वास बढ़ेगा और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी। पुलिस का यह रूट मार्च नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने वाला साबित हुआ।


