श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बारिश के पानी को पंप करने और ओशिवारा में सड़क पर सीधे रिलीज करने के लिए एक स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) डेवलपर, चंडीवाला डेवलपर्स के खिलाफ FIR पंजीकृत की गई है।


क्षतिग्रस्त सड़क का गंभीर नोट को लेते हुए, मनपा प्रशासन ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। मनपा अधिकारियों ने कहा कि ,” ओशिवरा उडियन मार्ग पर पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत एसआरए डेवलपर ने, बिना किसी अनुमति के, एक डाइवेटिंग पंप का उपयोग करके परियोजना स्थल पर संचित वर्षा जल को पंप किया और इसे सीधे सड़क पर फेंक दिया।
यह पाया गया कि सड़क पर डेवलपर द्वारा वर्षा जल बार -बार फेंकने से सड़कों पर गड्ढे बन रहे थे और चांदीवाला डेवलपर्स ने परियोजना स्थल से वर्षा जल को बाहर निकालने के लिए कोई आवश्यक उपाय नहीं किए थे।


इसी बात को ध्यान में रखते हुए महानगर पालिका ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत कारवाई और पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।



Right step