विद्यार्थियों को पठन सामग्री वितरित कर मनाया सेवा निवृत्त कार्यक्रम।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

किसी प्रतिष्ठान में वर्षों काम करने वाले लोग सेवा निवृत्त होने पर अपने परिजनों के साथ शानदार पार्टी देकर अपना सेवा निवृत्त कार्यक्रम मनाते हैं । लेकिन जू चंद्र के रहने वाले अशोक किणी ने ऐसा नहीं किया ।वे अपना सेवा निवृत्त कार्यक्रम आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को उन्हें ज़रूरत की वस्तुएं भेंट कर अपना सीआफ यानी सेवा निवृत्त कार्यक्रम मनाया ।

जूचंद्र के शिवछत्रपती समाज सेवा मंडल के सदस्य अशोक सखाराम किणी रेलवे से रिटायर होने के बाद विक्रमगढ़ तालुका के आदिवासी गांव आंबेघर तथा कामन विद्यालय में जाकर विद्यालय के लिए कुर्सी, टेबल तथा कपाट बांटे । इसी तरह उन दोनों विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे 500 विद्यार्थियों को नोटबुक, कंपास तथा खाने की विविध सामग्री का वितरण किया ।

इस अवसर पर शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल के संस्थापक पुरुषोत्तम पाटिल, मेघनाथ पाटिल, विद्याधर भोईर, सुरज भूसारा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । किणी द्वारा विद्यालय तथा विद्यार्थियों के प्रति सेवा भावना रखने वाले अशोक किणी की विद्यालय के प्राचार्य डुकले सर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य की खूब खूब सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90...

अब बीएमसी की हर खरीद सिर्फ ‘जेम’ पोर्टल से, 50 लाख की सीमा खत्म।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्रकार...