रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

विरार पूर्व में रहने वाला किणी परिवार अपने बेटे के जन्म दिन अवसर पर जव्हार तालुका के दुर्गम गांव के विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित कर अपने बेटे का जन्म दिन मनाया ।


उपलब्ध जानकारी के अनुसार विरार पूर्व में रहने वाले चेतन किणी तथा उनकी धर्मपत्नी वैशाली किणी ने अपने बेटे चेतन का जन्म दिन मनाने के लिए होटल की पार्टी छोड़ आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए कुछ मदद करने का संकल्प लिया ।शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटिल से प्रेरणा लेकर किणी परिवार जव्हार तालुका के शिरोशी गांव की प्राथमिक विद्यालय में पहुंच कर अपना वहां पहुंचने का मकसद बताया। ।
जव्हार के आर्टिस्ट कृष्णा भुसार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के 50 विद्यार्थियों को शिक्षापयोगी वस्तुएं प्रदान की गई। जिसमें नोट बुक,पेन, ड्राइंगबुक,कलर बाक्स, क्रिकेट बैट,बाल, रस्सीदोरी, मेमोरीगेम, बिस्किट आदि का वितरण किया गया ।
इस कार्यक्रम में शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटिल, मेघनाथ पाटिल,धर्मा जी म्हात्रे, विद्याधर भोईर, बगाडिया ट्रस्ट के सुनील सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । विद्यालय के मुख्य अध्यापक ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया ।


