मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

महायुति को पूर्णरूप से बहुमत मिलने पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने अजीत पवार के सरकारी आवास देवगिरी बंगले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को सामूहिक रूप से गुलदस्ता देकर नेताद्वय को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पूर्व मंत्री अविनाश महातेकर महाराष्ट्र महासचिव गौतम सोनवने मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कासारे, दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोलसे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।