विनोद शुक्ला हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

चेंबूर पोस्टल कॉलोनी स्थित बी डी शुक्ला हाईस्कूल, विनोद शुक्ला हाईस्कूल एवं जूनियर कालेज में 2024-25 वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।चेंबूर के वरिष्ठ उत्तर भारतीय समाजसेवी शिक्षाविद् धर्मप्रेमी एवं कॉलेज के प्रबंधक अवधनारायण शुक्ला ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर जटाशंकर पांडेय,रामआसरे गुप्ता पूर्व उप प्रधानाचार्य सुभाष उपाध्याय पूर्व अध्यापक अनिल शर्मा, विनोद शुक्ला की प्रधानाचार्य अल्का डी शुक्ला उप प्रधानाचार्य राजेश राय ,बी डी एस की प्रधानाचार्य शशि वी तिवारी उप प्रधानाचार्य संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष दिनेश, ए शुक्ला के अलावा दोनों विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दोनों विद्यालय छात्र और छात्राओं ने सामूहिक रूप से विविध प्रकार के सामाजिक,धार्मिक और देश भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति से वार्षिकोत्सव के अतिथियों अध्यापकगण और अपने परिवार और पालकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम के समापन पर अवधनारायण शुक्ला के 76 वें जन्मदिन पर दोनों विद्यालय और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शाल और पुष्प हार गुलदस्ता देकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन मनीषा पांडेय और रमेश तिवारी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में कचरा फेंकने के 162 हॉटस्पॉट चिन्हित, बीएमसी ने वार्ड अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मुंबई में...