शिवाजी नगर मानखुर्द विधानसभा में वसीम जावेद खान की शानदार चुनावी रैली, क्षेत्र को मादक पदार्थों और अपराधों से मुक्त करने का संकल्प

Date:

मुंबई वार्ता/ हरिशचंद्र पाठक

शिवाजी नगर मानखुर्द विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रहे वसीम जावेद खान ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को नाकों चने चबवा दिया है।

तेज-तर्रार उम्मीदवार वसीम जावेद खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं क्योंकि इनके पिता प्रोफेसर जावेद खान इसी शिवाजी नगर मानखुर्द विधानसभा से दो बार विधायक बनकर मंत्री बने थे। इस कारण वसीम जावेद खान की पदयात्रा और रैलियों में जबरदस्त भीड़ हो रही है। इसका तरोताजा नजारा गायकवाड़ नगर में देखने को मिला। यहां पर डॉक्टर सत्तार खान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने वसीम जावेद खान की पदयात्रा में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाया ।

बता दें कि वसीम जावेद खान की इस रैली का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद करना और क्षेत्र के मुद्दों तथा विकासात्मक मामलों पर चर्चा करना था। रैली के दौरान हर रास्ते पर लोगों ने वसीम जावेद खान के पक्ष में जोशीले नारों के साथ लोग अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं। लोग फूलों की पंखुड़ियाँ बिखेरते हुए और उनकी नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए उनके साथ चलने का संकल्प ले रहे थे। इस मौके पर वसीम जावेद खान ने अपने भाषण में क्षेत्रवासियों से उनके मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

वसीम जावेद खान ने अपने भाषण में कहा, “यह क्षेत्र मेरे लिए नया नहीं है। मेरे पिता यहां से विधायक बनकर मंत्री बने थे।आप सभी मेरे अपने हैं और मेरा उद्देश्य आपके मुद्दों का समाधान करके एक समृद्ध और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।”

उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र को मादक पदार्थों और गुंडागर्दी से मुक्त करना है। “मैं वचन देता हूँ कि मानखुर्द शिवाजी नगर को मादक पदार्थों और अपराधों से मुक्त करके रहूँगा।”

उन्होंने आगे कहा, “युवाओं को नशे से दूर रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हम कड़े कदम उठाएंगे।” वसीम जावेद खान ने आगे कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका उद्देश्य है।

प्रोफेसर जावेद खान ने यहां बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान खुलवाए थे उन शैक्षिक संस्थानों के सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने का वादा करते हैं। “हम क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा करने के लिए अधिक स्कूल और कॉलेज खोलेंगे ताकि यहां के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।” स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अस्पताल और क्लीनिकों की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज न जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है, जिससे युवा पीढ़ी तबाह हो रही है। वसीम जावेद ने जनता को विश्वास दिलाया कि वे न केवल मादक पदार्थों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे, बल्कि पुलिस और प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में स्थायी शांति व्यवस्था भी स्थापित करेंगे। बता दें कि वसीम जावेद खान को इस इलाके के ९० प्रतिशत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। इस वजह से वसीम जावेद खान का प्रचार बड़े जोरों से शुरू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...