हरीशचंद्र पाठक/ मुंबई वार्ता

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में महाराष्ट्र ही नहीं देश के अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए निरंतर आते रहते हैं। ऐसे में दूर दराज ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अस्पतालों में भर्ती होने के लिए काफी भाग दौड़ करनी पड़ती है।


इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिव आरोग्य सेना के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. किशोर थानेकर, राज्य समन्वयक जीतेन्द्र दगड़ू सकपाल, उपाध्यक्ष डाॅ. जयवंत गाडे के मार्गदर्शन में पिछले कुछ सालों ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों की मदद की जा रही है। इसी कड़ी में घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में समाजसेवा का कार्य करने वाले मुंबई के सह समन्वयक प्रकाश वाणी से उपचार के लिए ज्ञानदीप सुतार ने अपने एक रिश्तेदार के लिए मदद मांगी गई।
महाड़ के चिंबवे गांव के खाड़ी पट्टे में रहने वाले ग्रामीण गुरुनाथ गणपत सुतार उपचार के लिए मुंबई आए थे। उन्हें एमआरआई, सिटी स्कैन, एक्स-रे की जांच करने की सलाह डॉक्टरों ने दी थी। लेकिन वे इस जांच को कराने में असमर्थ थे। ऐसे में प्रकाश वाणी, सचिन भांगे ने सभी जांच के पैसे का स्वयं भुगतान किया और उनकी सहायता की। गुरुनाथ सुतार ने इसके लिए शिव आरोग्य सेना को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।