शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, 8 आरोपी गिरफ्तार

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला उजागर करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

साइबर सेल को सूचना मिलीं थी कि कुछ लोगों ने व्हाटस एप्प ग्रुप के माध्यम से शिकायतकर्ता को शेयर ट्रेडिंग के लिए आकर्षित किया. शिकायतकर्ता से रू 51,33,600 की धोखाधड़ी की गई. मामले की जांच करते हुए साइबर सेल ने 8 आरोपियों महेश कदम, रोहित यादव, सागर ठाकुर, राज आर्डे ,गुलाब चंद जैसवाल, उस्मान अली शेख, अबु बकर सिद्दीकी यूसुफ और महेश पवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सह पुलिस आयुक्त लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई साइबर सेल वर्ली की प्रभारी पुलिस निरीक्षक मौसमी पाटिल की टीम ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...