मुंबई वार्ता/राजेश विक्रांत

महानगर की सबसे पुरानी श्री महाराष्ट्र रामलीला मंडल द्वारा जीवन में धर्म का महत्व विषय पर आयोजित द्विभाषी निबंध प्रतियोगिता में 7 स्कूलों के 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मंडल के अध्यक्ष एड अशोक कुमार पांडेय, संचालक एड बद्री प्रसाद पांडेय, महामंत्री सुरेश मिश्र, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र, उप कोषाध्यक्ष सुशील मिश्र व रंजीत सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।


हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में एंट्री आई।
इस वर्ष 2 प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बाजी मारी। चंदारामजी हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय 1..हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में पहला पुरस्कार चंदाराम जी हाई स्कूल को मिला। द्वितीय और तृतीय स्थान पर केंद्रीय विद्यालय 1 के छात्र रहे।


मंडल के अध्यक्ष एड श्री अशोक कुमार पांडेय के हाथों सभी विजयी छात्रों को कर्नाटक ग्राउंड, चर्चगेट में मंडल के रामलीला महोत्सव में रामनामी, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस निबंध प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश विक्रांत, सुभाष कालीगुदे और उनकी टीम का योगदान रहा।


