संजय सिंह के नेतृत्व में पवई तालाब पर छठव्रतियों की उत्कृष्ट सेवा।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

सूर्योपासना के लोकपर्व छठ पूजा 2025 के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय नेता संजय कमला शंभुनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व में पवई तालाब पंचकुटी के सामने सोमवार, 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 8 बजे तक (संध्या अर्घ्य) और और मंगलवार 28 अक्टूबर, 2025 को सुबह 5 से 7.30 बजे तक (उषा अर्घ्य) का छठव्रतियों के पूजा हेतु सेवा मंच स्थापित किया गया।

इस अवसरू पर सामग्री, दूध, केला, गन्ना, चना, यातायात सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने का रूम, व्रतियों के परिवार के लिए चाय पानी की उपयोगी सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वर्गीय बाबू आर. एन. सिंह की प्रतिमा को नमन कर पुष्प अर्पण कर भक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संजय सिंह सभी भक्तों को सुविधा का लाभ उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।

विशेष अतिथि अमरजीत सिंह (मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष), जितेंद्र सोनवणे (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पवई), विनोद मिश्रा, भारत सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय, पूनम दलाल, ध्रुवनारायण पांडे, बिपिन सिंह, रूपेश पांडे, गीता संजय सिंह, किरण अमरजीत सिंह, नीतू संतोष सिंह, अंकिता सिंह, रिया सिंह, प्रिया सिंह, शिवानी सिंह, कंचन सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, आशीष तिवारी, प्रदीप वर्मा, संजय सिंह ने महाराष्ट्र सरकार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, पवई ट्रैफिक पुलिस, पवई पुलिस स्टेशन का विशेष आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...