● सत्संग शाखा में 185 यूनिट रक्त हुआ जमा
वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

संत निरंकारी मंडल एवं संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
नवी मुंबई के घणसोली स्थित संत निरंकारी सत्संग शाखा में आयोजित रक्तदान शिविर में 185 निरंकारी भक्तों ने उत्साह के साथ स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविरों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए रक्तदान शिविर में 233 लोगों ने पंजीकरण किया था लेकिन 185 निरंकारी भक्तों एवं स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान किया।
मिशन की मीडिया विंग से जुड़े दिलीप गोहिल ने बताया कि सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से निरंकारी भक्त विभिन्न सामाजिक सेवाओं में निरंतर योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजसेवी शंकरशेठ पिंगळे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाइक, पूर्व नगरसेवक अनंत सुतार, घनश्याम मडावी, शोभा पाटिल, नितिन नाइक आदि उपस्थिति थे। इसके अलावा संत निरंकारी मंडल के मनोहर सावंत, सदानंद पाटील एवं कई अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।


