मुंबई वार्ता संवाददाता

मुम्बई की प्रसिद्ध सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था “धरोहर” के संयोजक एड. दीनानाथ तिवारी ने समाज हित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मान्यवरों तथा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष ‘सत्कार समारोह’ का भव्य आयोजन किया।


इस आयोजन मेंसांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा उप नगर के पालक मंत्री एड. आशिष शेलार एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विमल केड़िया द्वारा शहर की कई प्रख्यात हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में उत्तर मुम्बई के जनसेवक पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित हुए।


आयोजन में विधायक एड. पराग अलवनी, भाई गिरकर तथा सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट-दादर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी सहित अनेक दिग्गज नेता व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


