सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच सत्ता-वाटप का फॉर्मूला अब तक तय न होने के कारण 31 जनवरी को प्रस्तावित मुंबई महापौर पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

मंत्रालय और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सूत्रों के अनुसार, पालिका के चिटणीस विभाग द्वारा आपसी सहमति से तय की गई 31 जनवरी की तारीख सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना के लिए असुविधाजनक साबित हुई। अब जनवरी के अंत तक महापौर चुनाव के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी।

दरअसल, बीएमसी के चिटणीस विभाग ने पहले महापौर पद का चुनाव 28 जनवरी को तय किया था। लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस दौरे को ध्यान में रखते हुए इसे बदलकर 31 जनवरी कर दिया गया और इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई। उस समय तक सत्तारूढ़ दलों की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी।

हालांकि, अब इस तारीख को तय करने में चिटणीस विभाग पर जल्दबाजी करने का आरोप महायुति की ओर से लगाया गया है। इसके बाद मंत्रालय स्तर पर हलचल तेज हुई और अंततः 31 जनवरी को होने वाला महापौर चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया गया।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि जब तक भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच सत्ता-वाटप को लेकर स्पष्ट सहमति नहीं बनती, तब तक महापौर चुनाव की नई तारीख तय करना मुश्किल हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...