सत्यनारायण हिंदी हाई स्कूल के 500 छात्रों को वितरित किया गया नोटबुक।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी की जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जहां सत्यनारायण हिंदी हाई स्कूल के जरूरतमंद 500 छात्रों को शुक्रवार को मुफ्त में नोटबुक वितरण किया गया।वही ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।

जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगेश यादव ने बताया कि उनके ट्रस्ट का उद्देश्य पाठ्य पुस्तक के अभाव में शिक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करवाना है।ताकि समाज से अशिक्षा खत्म हो जाय।इसी उद्देश्य को लेकर स्थानीय धामणकर नाका परिषर में स्थित सत्यनारायण हिंदी हाई स्कूल के पहली से आठवीं तक के 500 छात्रों को मुफ्त में नोटबुक वितरित किया गया।

इस दौरान हाई स्कूल के प्राचार्य सुशील दुबे के साथ जन कल्याण चैरिटबल के अध्यक्ष श्री मंगेश लालमणि यादव, श्री विनोद येनागंदला, धीरेन्द्र पाल, मनीष यादव, सुभाष पासवान, मुकेश चौबे, रामनारायण सोनी, चिंटू नायक, सत्यनारायण सरोज, मंजुलता दुबे, अजय यादव के अलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंकज सिंह, अरविंद गुप्ता सहित बड़े तादात में ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद थे।

जिनका स्वागत स्कूल के शिक्षकों द्वारा किया गया।इसके अलावा जन कल्यान चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय में नए सदस्य मंजूलता दूबे,रामनारायण सोनी, अजय यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।ट्रस्ट की इस पहल की शहर में सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...