सनातन संस्था रजत जयंती : गोवा में होगा ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’।

Date:

● संत-महंत, श्रीमंत सहित बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल।

वरिष्ठ संवाददाता/मुंबई वार्ता

मानव मात्र के कल्याण के लिए कार्यरत सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवले महाराज के 83 वें जन्मोत्सव और सनातन संस्था के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।

गोवा के फार्मागुड़ी फोंडा स्थित गोवा अभियांत्रिकी महाविद्यालय मैदान में 17 से 19 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में श्री श्री रविशंकर, स्वामी रामदेव, स्वामी गोविंददेव गिरि, चंपत राय, महंत रविंद्र पुरी, महंत राजू दास, स्वामी ब्रह्मेशानंदाचार्य, देवकीनंदन ठाकूर, केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, टी. राजा सिंह, उदय माहुरकर, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन आदि को आमंत्रित किया गया है।

सनातन संस्था के प्रवक्ता चेतन राजहंस ने बताया कि सनातन संस्था पिछले 25 वर्षों से डॉ. आठवले के मार्गदर्शन में एक आदर्श और संस्कारी पीढ़ी का निर्माण करने के लिए प्रयास कर रही है। रजत जयंती वर्ष में एक आदर्श राष्ट्र (रामराज्य) के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प किया जाएगा। देश में गौ, गंगा, गायत्री, मंदिर, वेद आदि धर्मग्रंथों को पुनः वैभवशाली बनाने का उद्देश्य लेकर ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर संतोष घोड़गे, जयंत मिरिंगकर, कमलेश बांदेकर, राज शर्मा, जयेश थळी, सुजन नाइक, अनिल नाईक, राघव शेट्टी, संजय घाटे आदि उपस्थित थे। साथ ही ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का प्रतीक चिन्ह (लोगो) और ‘धर्मेण जयते राष्ट्रम्’ घोषवाक्य (टैगलाइन) का अनावरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...