सपा नेता अर्चना पटेल ने दान कीं अपनी किडनी और आँखें।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

समाजवादी पार्टी बुंदेलखंड बांदा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर जनहित में अपनी किडनी दान करने का फैसला कर एक अनूठा उदाहरण पेश किया है।

समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय रूप से कार्यरत 47 वर्षीय श्रीमती अर्चना पटेल अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर कई वर्षों से रक्तदान भी करती आ रही हैं। बड़ी लगन से जनसेवा करने वाली अर्चना ने बताया कि मानव अंगों के दान से जरूरतमंद दुखी लोगों के जीवन में खुशियाँ लौट सकती हैं ,बस इसी प्रेरणा से मैंने अपने नेत्रदान की औपचारिकता भी पूरी कर दी है।

उनके अंगदान की पुष्टि कैण्ट जनरल हॉस्पिटल प्रयागराज इलाहाबाद के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ बद्री विशाल सिंह स्वरूपरानी ने की है ।अर्चना के इस पुण्य कर्म की सराहना पूरे प्रदेश में हो रही है और अंगदान के प्रति लोगों मे जागरूकता का बेहतर संदेश जा रहा है।

उनके इस पुनीत कार्य के लिए मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल कटियार एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश त्रिवेदी, छत्रपति सेवा संस्थान के महासचिव पवन कुमार वर्मा, प्रभात सिंह वर्मा, काका फूल चन्द्र उमराव, राजेन्द्र कटियार पारस, अरविंद कटियार, सौरभ वर्मा, प्रदीप कटियार, क्षेदा लाल शास्त्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...