सबिना गेस्टहाउस से 3 किलो कोकेन बरामद, कीमत 15 करोड़।

Date:

● अफ्रीका से हवाई रास्ते मुंबई पहुँचा था ‘सफेद जहर’

जय सिंह/ मुंबई वार्ता

दक्षिण मुंबई के दिल डोंगरी में पुलिस ने एक गुप्त गेस्टहाउस ऑपरेशन का भंडाफोड़ करते हुए 15 करोड़ रुपये की कोकेन जब्त कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है। कार्रवाई में 3 किलोग्राम कोकेन बरामद हुई, जिसे कैप्सूलों में छिपाकर अफ्रीका से मुंबई लाया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर डोंगरी पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने सबीना गेस्टहाउस पर छापा मारा। कार्रवाई डीसीपी जोन-1 प्रवीण मुंडे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोंडुराम बांगर के मार्गदर्शन में की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 26 वर्षीय तरुण कपूर को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूला कि यह खेप उसके दो साथियों की मदद से विदेश से लाई गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के दोनों साथी इस समय चेन्नई जेल में बंद हैं।इस अहम सुराग के बाद डोंगरी पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर दोनों को मुंबई मंगवाया, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियाँ जोड़ी जा सकें—यह पता लगाया जा सके कि यह कोकेन आगे किसे सप्लाई होने वाली थी।खास बात यह है कि यह बड़ी कार्रवाई उस समय अंजाम दी गई जब मुंबई पुलिस मराठा आंदोलन के चलते चारों ओर ड्यूटी में तैनात थी। इसके बावजूद डोंगरी पुलिस की टीम ने यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया और ड्रग्स तस्करों को करारी शिकस्त दी।

पुलिस यह भी पता कर रहो है की आखिर नशे का यह सफ़ेद जहर इतनी सुरक्षा के बाद भी मुंबई पंहुचा कैसे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवेक कॉलेज में बुर्का बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 3 छात्र नामजद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गोरेगांव के विवेक कॉलेज में...

गांजा तस्करी करने वाले 9 लोग मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट...

बैंक लॉकर से चोरी, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पूर्व विधायक और शिवसेना नेता कृष्णा...