सवर्ण आर्मी, हिंदुत्ववादी विचारधारा के लोगों का विशाल संगठन –प्रवीण तिवारी।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय/जौनपुर

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पुरऊपुर स्थित विजय पैलेस में सवर्ण आर्मी का महासम्मेलन बड़े हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव प्रवीण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सवर्ण आर्मी कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सवर्ण आर्मी हिंदुत्ववादी विचारधारा के लोगों का एक विशाल संगठन है।

तिवारी ने यह भी कहा कि यह संगठन गरीब, शोषित, दलित, कमजोर,मजदूर तबके के लोगों पर होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी जाति, धर्म समुदाय के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम के इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सवर्ण आर्मी सर्वेश पाण्डेय और राष्टीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह के नेतृत्व में सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव प्रवीण तिवारी ने जौनपुर जिलाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र पाण्डेय (जज्जे), उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश पाण्डेय को और आई टी सेल प्रभारी पद पर अभिषेक दुबे को नियुक्त किया नव नियुक्त सवर्ण आर्मी के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होते ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी जितेन्द्र पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सवर्ण आर्मी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दिया है, मैं उसको समर्पित भावना के साथ निभाउंगा। वहीं पाण्डेय ने यह भी कहा है कि भविष्य में मैं कोई चुनाव नहीं लडूंगा। मैं सवर्ण आर्मी का एक सिपाही बनकर आप लोगों की सेवा करता रहूंगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित प्रवीण तिवारी का लोगों ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर लोकगीत गायक कलाकार विकास मिश्रा एण्ड पार्टी द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर दिव्या मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सवर्ण आर्मी आजमगढ़, रोहन पाण्डेय विधानसभा अध्यक्ष सवर्ण आर्मी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...