साकीनाका के समता विद्या मंदिर स्कूल में मराठी राजभाषा दिवस संपन्न. मराठी भाषा बचाओ, मराठी पर गर्व करो, दिंडी के माध्यम से दिया गया बहुमूल्य संदेश.

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

कवि श्रेष्ठ कुसुमाग्रज की जयंती को पूरे देश में मराठी राजभाषा दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया जाता है। साकीनाका स्थित समता विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा 5 से 9 तक के विद्यार्थियों ने आज मराठी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में ग्रंथ दिंडी का आयोजन किया।

यह दिंडी समता शिक्षा संस्थान के सचिव राजेश सुभेदार एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सुभेदार की पहल पर आयोजित की गई। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक यह दिंडी ताल, मृदंग और वीणा की ध्वनि के साथ साकीनाका पारेरावाड़ी से तिलक नगर, असल्फा होते हुए निकाली गई।

महाराष्ट्र संतों और समाज सुधारकों की भूमि है, इसलिए यह दिंडी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज, जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज, संत ज्ञानेश्वर, निवृत्तिनाथ, एकनाथ, मुक्ताई, कवि कुसुमाग्रज, पू.ल देशपांडे, अण्णाभाऊ साठे और मधु मंगेश कार्णिक की वेशभूषा में विद्यार्थियों ने इस दिंडी में भाग लिया और समाज को मराठी जागृत करने, मराठी भाषा बचाने और मराठी पर गर्व करने का बहुमूल्य संदेश दिया।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य गीता बलोदी, वैशाली हांडे, प्रतीक्षा गोरे, मोरकर सर, भरत भोईर, रेशमा चासकर, राहुल सोनवणे व अन्य शिक्षकों ने दिंडी को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...

माध्यमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय दादर पश्चिम,वूलन मिल माध्यमिक विद्यालय...

उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा।

● नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक तावड़े का पदग्रहण समारोह मुंबई वार्ता...