श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 6 ने एक मामले की कड़ी जांच के बाद मिली सूचना के आधार पर ठाणे जिले में स्थित 2 गोदामो पर छापा मारा और 8 आरोपियों को रू 73,54,700 मूल्य के गुटखा समेत गिरफ्तार किया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच 6 ने गत 4 ऑक्टोबर को घाटकोपर से एक टेंपो में गुटखा ले जा रहे मोहम्मद फिरोज़ शेख समेत 3 लोगों को रु 13 लाख के गुटखा समेत गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पूछताछ के दौरान फिरोज़ ने पुलिस को बताया कि ठाणे जिले के नारपोली इलाके से गुटखा लेकर आया था।


इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने नारपोली स्थित 2 गोदामो पर छापा मारा। पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान रू 73,54,700 के गुटखा, 4 वाहन, 6 मोबाइल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई मुंबई क्राइम 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे की टीम ने की है।



Good